लाइसेंसी राइफल से मारी गोली
मृतक के पिता तहसीन अहमद का आरोप है कि उसके बेटे तारिक को शामून ने अपनी लाइसेंसी राइफल से गोली मारी। जबकि मोनू व सारिफ ने तमंचे से फायरिंग की, जिसमें नावेद जख्मी हुआ। उसने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि हमलावरों में मो. आतिब, छोटे, अन्नू, निसार उर्फ नन्हे और मो. सारिफ भी शामिल हैं। जिसके आधार पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
मुख्य आरोपी को कुछ ही घंटों में हिरासत में लिया
घटना के बाद इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों बाद मुख्य आरोपी शामून को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे राइफल बरामद करने की कोशिश देर रात तक चलती रही। इसके अलावा एक अन्य नामजद आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। फिलहाल इस बाबत पुलिस कुछ बताने से इंकार करती रही।
जमीन को लेकर भी था विवाद
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से उनका जमीन को लेकर भी विवाद चल रहा है। आरोप है कि दबंगई के बल पर उन्होंने मोहम्मदपुर गांव में जमीन कब्जाई है। यह भी आरोप है कि शामून व उसके परिजन दबंगई करते फिरते हैं।
मां का रो-रोकर बुरा हाल
उधर बेटे की लाश देखकर मां शाहिस्ता बेगम की तबियत बिगड़ गई। दरअसल मृतका का बड़ा भाई फैसल ट्रक चलाता है जबकि छोटा तारीफ घर पर ही रहता है। परिजनों ने बताया कि घर का खर्च तारिक ही चलाता था। मुंबई से लौटने के बाद वह घर भी बनवा रहा था।
परिजनों की तहरीर पर आठ पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। उनकी तलाश की जा रही है। - संतोष कुमार सिंह, प्रभारी एसीपी, सोरांव