फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजा। छह दिन पहले मेजारोड-सिरसा मार्ग पर बरी गांव के सामने सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की शुक्रवार को इलाज के दौरान एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

आठ नवंबर को सिंहपुर का शैलेश निषाद (17) अपने दो साथियों संग मेजारोड से सिरसा की तरफ बाइक से जा रहा था। वह जैसे ही बरी गांव के सामने पहुंचा अनियंत्रित ई-रिक्शा से टकरा गया। जिससे शैलेश को गंभीर चोट आ गई थी। वहीं, साथी बरसैता के चन्द्रबिहारी (25) और राजू (20) चोटिल हो गए थे। पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई थी। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शैलेश को एसआरएन रेफर कर दिया। शुक्रवार को शैलेश की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। शैलेश चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह अविवाहित था। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही। उधर, निषाद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर निषाद ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया है। संवाद संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें