थाना क्षेत्र के भरहा गांव के समीप नहर के किनारे एक युवक कुएं में गिर गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ स्थानीय लोगों की मदद से युवक को रेस्क्यू किया गया। कुएं में गिरा युवक रवि कुमार भारतीया (24) वर्ष पुत्र राधेश्याम भारतीया निवासी कैथी गांव का बताया जा रहा है। सुबह ग्रामीणों ने आवाज सुनी तो कुएं के पास पहुंचे। वे रस्सी लेकर पहुंचे और निकालने का प्रयास करने लगे। इस दौरान करछना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और गांववालों की मदद से युवक को बाहर निकाला।