फूलपुर के रूदापुर हॉट मिक्स प्लांट में ट्रैक्टर पलटने के बाद मृतक युवक की फाइल फोटो।
हॉट मिक्स प्लांट में ट्रैक्टर पलटने से 20 वर्षीय चालक विकास बिंद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पतुलकी गांव निवासी छैबर बिंद का पुत्र विकास बिंद प्लांट में सुनील सिंह के ट्रैक्टर को चलाता था। थरवई थाना क्षेत्र के रूदापुर गांव में सोमवार दोपहर मिक्स मटेरियल लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच का गुल्ला टूट गया। इससे ट्रैक्टर पलट गया और विकास की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजन हंगामा करने लगे। सूचना पर थरवई थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय और एसीपी थरवई अरुण पाराशर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पिता छैबर बिंद की तहरीर के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।