बसहरा गांव में टेंट लगाते समय करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। करुणेश्वर कुशवाहा (23) पुत्र सुरेश कुशवाहा निवासी सीकी मजरा लड़ाई का पूरा, थाना कोरांव सोमवार को बसहरा गांव में टेंट लगाने का काम कर रहा था। इस दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मृतक करुणेश्वर कुशवाहा की शादी अभी एक वर्ष पहले हुई थी। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।