फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाइकों में भिड़ंत में एक युवक की मौत

Mon, 17 Mar 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
करछना। थाना क्षेत्र के देवरी खुर्द गांव के सामने दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में देवरी खुर्द गांव निवासी सिद्धार्थ उर्फ आशीष पटेल (24) पुत्र सरजू प्रसाद बरदहा की ओर आ रहा था। इस दौरान सामने से आ रहे दूसरे बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें सिद्धार्थ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अकौढा कौंधियारा निवासी दूसरा बाइक सवार सत्य प्रकाश विश्वकर्मा (20) पुत्र कौशलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी करछना भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह पिता के साथ खेती करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें