क्षेत्र के लटकहा बबुरा गांव निवासी शेषधर यादव (26) पुत्र इंद्रमणि यादव की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसा फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चरण किया पुर गांव के पास रेलवे लाइन पर हुआ।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि युवक की मौत किसी ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। परिजनों के अनुसार शेषधर यादव हाथरस में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।