फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शादी के एक साल बाद विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

Fri, 08 May 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करछना की मृतका सुहानी प्रजापति की फाइल फोटो
विज्ञापन
शादी के एक साल बाद विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लालापुर थाना क्षेत्र के पड़ुवा प्रतापपुर निवासी नंदलाल प्रजापति ने अपनी 21 वर्षीय बेटी सुहानी की शादी करछना गांव निवासी शिवानंद प्रजापति से की थी। बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता का कमरे में लटका शव मिला। परिजन उसे सीएचसी करछना ले गए। जहां डॉक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें