आंधी आने से बारजे पर खड़ी जमीन पर गिर पड़ी। जब तक परिजन और ग्रामीण कुछ समझ पाते, महिला की मौत हो गई। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम हरिसेनगंज निवासी कृष्ण कुमार केसरवानी की पत्नी सुनीता देवी (40) शुक्रवार को दोपहर में तेज आंधी आने से बारजे पर लगी प्लाई को पकड़ लिया। इस दौरान महिला प्लाई के साथ नीचे गिर गई। जब तक परिजन और ग्रामीण महिला को अस्पताल ले जाते, उसने दम तोड़ दिया। पति कृष्ण कुमार केसरवानी मिष्ठान बनाने का काम करते हैं। जबकि मृतका परचून की दुकान चलाती थी।