बहरिया क्षेत्र के कहली चौराहे पर शुक्रवार की शाम ट्रांसफाॅर्मर में धमाका होने से केबल में आग लग गई। इससे गांवों में अंधेरा छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुलापुर विद्युत उपकेंद्र सिकंदरा को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई। गर्मी के कारण तारों में खराबी आने से यह घटना होने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। ग्रामीण महेंद्र प्रताप ने विभागीय कर्मचारियों से बिजली व्यवस्था सुचारु करवाने की मांग की है।