फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फूटेश्वर नाथ धाम में लगा भक्तों का तांता

Tue, 25 Aug 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर में दर्शन करते भक्त। संवाद
विज्ञापन
सावन मास के आखिरी सोमवार को फूटेश्वर नाथ धाम में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी अभयराज पटेल ने बताया कि सावन के प्रत्येक सोमवार को फूटेश्वर नाथ धाम में बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचते हैं। इधर, मांडा में कोसड़ाकला स्थित प्राचीन देवकुंड नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें