फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ड्यूटी से लौटे सफाई कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत

Fri, 26 Dec 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोड़ापुर गांव स्थित दुल्मापुर मोहल्ला निवासी लाल चंद्र पटेल (54) हरिराम बाबूपुर गांव में सफाई कर्मचारी थे। बुधवार को ड्यूटी के बाद शाम को घर पहुंचे ही थे कि अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया। परिजन उन्हें तत्काल पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हृदय संबंधी समस्या के साथ ही अत्यधिक ब्लड प्रेशर की शिकायत बताई। डॉक्टरों की सलाह पर परिजन उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। खंड विकास अधिकारी हनुमान प्रसाद वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश सिंह आदि सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें