कोरांव बाजार में दिनदहाड़े इंस्पेक्टर की माता से पुलिस की वर्दी में अज्ञात व्यक्ति ने ठगी कर फरार हो यगा। गया। बैजनाथ सिंह निवासी शास्त्री नगर बिस्मिल्ला गली नगर पंचायत कोरांव लखनऊ में इंस्पेक्टर तैनात हैं। कोरांव बाजार के घर पर इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह की माता चमेला देवी अकेले रहती हैं। रविवार को थाना तालाब में घूमने आई थी कि पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। कहा कि आपके बेटे ने मुझे आपके पास भेजा है। आपकी जो पेंशन आती है वह बढ़कर आनी है। जिसके लिए कुछ आवश्यक कागजात और पैसे देने पड़ेंगे। इसके बाद आरोपी 15000 रुपये नकद लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी कोरांव राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच पड़ताल की जा रही है।