परदेस कमाने गए मजदूर की घर वापस आने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। अनूप कुमार (38) पुत्र भोलानाथ निवासी कंजिया खास थाना नवाबगंज भट्ठे पर मजदूरी करता थ। परिजन के मुताबिक करीब डेढ़ माह पहले वह मऊआइमा निवासी एक व्यक्ति के साथ राजस्थान के एक ईंट-भट्ठे काम करने के लिए गया था। तबीयत खराब होने पर वह एक अप्रैल को घर आया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी मैना देवी की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।