शंकरगढ़ में माता रानी के पंडाल में 101 कन्याओं को कराया गया कन्याभोज
अष्टमी पर नवदुर्गा पूजा कमेटी पटहट रोड लाइनपार में मां भगवती के पंडाल में 101 कन्याओं को कन्या भोज कराया गया। नव दुर्गा पूजा कमेटी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद माता रानी से मांगा। कन्या भोज में मुख्य रूप से सुजीत केसरवानी, शिवम कौशल, रवि केसरवानी, महेश केसरवानी, बृजेश सोनी, शिवेश सोनी, उमेश केसरवानी, विक्की केसरवानी, शिव बाबू केसरवानी, सरिता सोनी, नीलू, माया, सिया, जीविका, श्री सोनी, शुभी, मिनी सिंह आदि रहे। वहीं, आनापुर के अलादादपुर गांव के मंदिर में भक्तों ने हवन-पूजन किया।