घूरपूर में संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई कलश यात्रा
- फोटो : Archive
बाजार में बृहस्पतिवार को संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर कलश वंदन यात्रा निकाली गई। इस दौरान संत रविदास के विचारों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख जसरा अजीत सिंह रहे। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला ने की। मौके पर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार निषाद, नीरज केसरवानी, सुरेंद्र सिंह पटेल, भूपेंद्र पाठक, सुबोध जायसवाल, मिश्री लाल केसरवानी, देवराज सिंह और गोपाल केसरवानी आदि रहे।