फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई दुकानदार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के जानसेनगंज में नियमविरुद्ध तरीके से मिठाई बेचने के आरोप में दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसआई राकेश राय ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार को वह जानसेनगंज चौराहे पर पहुंचे तो देखा कि वहां स्थित भुक्खड़ स्वीट्स व नमकीन की दुकान में कई लोग एक साथ नाश्ता कर रहे थे। साथ हीदुकान के आसपास दोने भी फेंके गए थे। ग्राहक सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि मिठाई व नाश्ते की दुकान में सिर्फ बेचने की अनुमति है। स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी हालत में दुकान के भीतर ग्राहकों को कुछ खाने नहीं दिया जाए। इस तरह से दुकानदार पुष्कर गुप्ता पुत्र प्रकाशचंद गुप्ता ने नियमों का उल्लंघन किया। जिस पर उसके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन व महामारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें