फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शाहगंज में जर्जर मकान भरभराकर गिरा, तीन मजदूर बचाए गए, एक की तलाश जारी

Thu, 05 Feb 2026 08:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पुराने शहर के शाहंज थाना क्षेत्र में एक पुराना और जर्जर मकान बृहस्पतिवार की देर शाम भरभराकर गिर गया। इसमें कई मजदूर दब गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
प्रयागराज के शाहगंज में मकान गिरने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराने शहर के शाहंज थाना क्षेत्र में एक पुराना और जर्जर मकान बृहस्पतिवार की देर शाम भरभराकर गिर गया। इसमें कई मजदूर दब गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मलबे में दबे तीन मजदूरों को बाहर निकाला। एक मजदूर लापता होने की सूचना पर उसकी खोजबीन रही। घटना को  लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच रहा। घायलों को एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। इनके नाम मुकेश कुमार नरसिंहपुर चकिया नीबी घूरपुर, प्रदीप उर्फ गुड्डू निवासी औद्योगिक थाना तंदुआवन, जोधा निवासी मंझनपुर का उपचार चल रहा है। यह मकान 10 नंबर पुल प्रयागराज रेलवे स्टेशन निवासी हबीब का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें