जिद हवा से बात करने की...अरेल रोड पर सावन के दूसरेसोमवार पर गहरेबाजी प्रतियोगिताके
सावन के दूसरे सोमवार को अरैल बांध रोड पर गहरेबाजी का आयोजन हुआ। इसे देखने के लिए हजारों लोग सड़क किनारे जुटे रहे। लोगों ने घोड़ों की कदमताल और रफ्तार का शानदार नजारा देखा। अलग-अलग नस्ल के घोड़ों ने आयोजन को और भव्य बना दिया। यह गहरेबाजी सावन के प्रत्येक सोमवार को होती है। इसमें शहर के गहरेबाज भाग लेते हैं। शाम पांच बजे आयोजन शुरू हुआ, लेकिन दोपहर तीन बजे से ही भीड़ इकट्ठा होने लगी थी। इस बार 18 से अधिक गहरेबाजों ने इसमें प्रतिभाग किया। आयोजन स्थल पर बैरिकेटिंग की गई थी। पुलिस भी पूरे क्षेत्र में मौजूद रही ताकि कोई असुविधा न हो।