फोटो कैप्शन श्रृंगवेरपुर धाम में गंगा आरती करती आयोजक दीपा मौर्य अन्य महिलाएं
अध्यात्म की नगरी में छह वर्षीय श्रीश बाहुबली महाराज के संकल्प से चल रहे 11 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण महाअभियान के चौथे दिन बृहस्पतिवार को श्रद्धा, भक्ति और राष्ट्रभक्ति का संगम देखने को मिला। लोगों ने उत्साहपूर्वक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। इसी दौरान तिरंगा यात्रा शृंग्वेरपुरधाम पहुंची। लोगों को शिवभक्ति, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया है। आयोजक दीपा मौर्य ने आभार जताया। इस मौके पर मोनू मिश्र, पप्पू त्रिपाठी, अनुज पांडेय और वरुण दुबे आदि रहे।