फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सेंट मैरीज कान्वेंट की प्रधानाचार्य, शिक्षिका पर बच्ची की प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

Fri, 12 May 2023 01:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

छात्रा के परिजनों का कहना है कि उनकी नौ वर्षीय बेटी एसएमसी में कक्षा तीन की छात्रा है। आरोप लगाया कि विद्यालय की ओर से उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक छात्रा को एक विशिष्ट प्रकार की अस्थि की समस्या है। इसके बाद भी शिक्षिका की तरफ से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। 
विज्ञापन
सिस्टर ज्योति, प्रिंसिपल एसएमएसी प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट मैरीज कान्वेंट (एसएमसी) की प्रधानाचार्य सिस्टर ज्योति और शिक्षिका रीतिका मैैथ्यू के खिलाफ कक्षा तीन की छात्रा पर क्रूरता और मानसिक प्रताड़ना के आरोप में सिविल लाइंस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। अशोक नगर के ऑकलैंड में रहने वाले पिता का आरोप है कि अस्थि संबंधी समस्या से पीड़ित बच्ची इनकी लगातार प्रताड़ना के कारण मानसिक अवसाद में चली गई है। वहीं, प्रधानाचार्य ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

छात्रा के परिजनों का कहना है कि उनकी नौ वर्षीय बेटी एसएमसी में कक्षा तीन की छात्रा है। आरोप लगाया कि विद्यालय की ओर से उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक छात्रा को एक विशिष्ट प्रकार की अस्थि की समस्या है। इसके बाद भी शिक्षिका की तरफ से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इस कारण वह मानसिक अवसाद में चली गई है।

पिता का कहना है कि प्रधानाचार्य से शिकायत के बाद बावजूद स्कूल प्रबंधन ने आरोपी शिक्षिका का ही पक्ष लिया। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। अभिभावक की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 और 85 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज होने की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। जो भी आरोप परिजनों की तरफ से लगाए जा रहे हैं, वह बेबुनियाद हैं। छात्रा के साथ किसी भी प्रकार की क्रूरता और उत्पीड़न की बात साजिश लगती है। इस प्रकार की शिकायत आज तक नहीं आयी है। -सिस्टर ज्योति, प्रधानाचार्य, सेंट मेरीज कांवेंट स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें