फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छत पर चढ़ा बैल, रातभर चला उतारने का संघर्ष

Mon, 23 Feb 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
छत पर चढ़ा बैल, रातभर चला उतारने का संघर्ष, 112 पुलिस और ग्रामीणों ने उतारा
विज्ञापन
क्षेत्र के कपारी गांव में शनिवार की देर शाम एक खाली पड़े मकान की छत पर एक बैल चढ़ गया। बताया जाता है कि मकान में पुरानी टूटी फूटी सीढ़ी सहारे वह ऊपर पहुंच तो गया, लेकिन नीचे उतरने का रास्ता नहीं समझ सका। पूरी रात बैल छत पर रहा और नीचे उतरने की कोशिश करता रहा। अंधेरे में छत पर उसकी हलचल से आसपास के लोग भी सहमे रहे, लेकिन स्पष्ट कुछ समझ नहीं आया। रविवार की सुबह जब ग्रामीणों ने छत पर बैल को देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। पहले ग्रामीणों ने खुद प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर 112 पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस की कड़ी मशक्कत से बैल को उसी सीढ़ी से सुरक्षित नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें