फोटो कैप्शन: मांडाखास में सड़क पर फंसा वाहन।
बीपी प्रतापपुर मार्ग पर मंगलवार सुबह बालू लदा डंपर सड़क पर खराब होने से लंबा जाम लग गया। सुबह करीब आठ बजे वाहन पीछे करते समय डंपर का क्लच प्लेट जल गया और वाहन बीच सड़क पर ही बंद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। स्कूली वाहन व दैनिक यात्री घंटों फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब छह घंटे में डंपर हटवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।