फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी बीएचयू के कुलपति बने

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र के वरिष्ठ शिक्षक प्रोफेसर गिरीश चन्द्र त्रिपाठी को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। सूचना सोमवार को राष्ट्रपति भवन से जारी होने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हर्ष का माहौल है। वर्तमान में इलाहाबाद से प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी कुलपति नियुक्त होने वाले आठवें शिक्षक हैं। प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी इस समय इलाहाबाद विश्वविद्यालय अध्यापक संघ के अध्यक्ष के साथ फेडरेशन ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटी टीचर्स संघ के अध्यक्ष भी हैं। बजट संबंधी मामलों के जानकार प्रो. त्रिपाठी देश के कई बड़े सेमिनार एवं पैनल डिस्कशन में शामिल हो चुके हैं। 1974-75 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में स्नातक परीक्षा अंग्रेजी, अर्थशास्त्र एवं संस्कृत विषय में पास किया। इसके बाद उन्होंने 1975-76 में अर्थशास्त्र में एमए की परीक्षा पास करने के बाद इविवि के प्रो. बालकृष्ण त्रिपाठी के निर्देशन में पीएचडी पूरी की। 1982 में इविवि में लेक्चरर नियुक्त होने वाले डॉ. गिरीश त्रिपाठी 1999 में अर्थशास्त्र विभाग में प्रोफेसर नियुक्त हुए। प्रो. त्रिपाठी सीतापुर जिले के मूल निवासी होने के साथ इलाहाबाद शहर में अनेक शैक्षिक संस्थाओं से जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें