फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रासेलिंग, पैराग्लाइडिंग में महिलाओं ने दिखाया दमखम

Tue, 25 Nov 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद ब्यूरो। वायुसेना की ओर से एयरफोर्स स्टेशन बमरौली में पैरासेलिंग व पैराग्लाडिंग का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें वायुसेना अधिकारियों, वायुसैनिकों की पत्नियाें यानी ‘संगिनियों’ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पुरुष वर्चस्व वाले हैरतअंगेज खेलों पैरासेलिंग, पैराग्लाइडिंग में शिरकत कर महिलाआें ने न सिर्फ चुनौती पेश की वरन अपने करतबों से सबको चौंका दिया। वारंट आफिसर विक्रम, जूनियर वारंट आफिसर रावत व सार्जेंट पीके सिंह की मौजूदगी में 35 संगिनियों ने हैरत अंगेज करतबोें में हिस्सा लिया। पैरा सेलिंग व पैरा ग्लाइडिंग के जरिए आसमान में पहुंचने के बाद महिलाएं रोमांचित हो गई। एक एक कर सभी महिलाओं ने दोनों हैरतअंगेज कार्यक्रमों मेें हिस्सा लिया। पैरा ग्लाइडिंग के जरिए महिलाओं से संगमनगरी का आसमान से नजारा लिया। हैरतअंगेज करतबों में हिस्सा लेकर महिलाआें ने यह साबित कर दिखाया कि वह पुरुषों से कतई पीछे नही हैं और घर से लेकर बाहर तक हर जगह कंधे से कंधा मिलाकर चलने को बखूबी तैयार हैं। कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर महिलाओें ने वायुसेना के सूत्र वाक्य ‘नभं स्पर्शम दीप्तम’ के उद्देश्यों को भी सार्थक किया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वायुसेना की महिलाओं ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान में हिस्सा लेकर नया संदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें