इलाहाबाद। नई दिल्ली से पुरी जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का शनिवार की भोर में कानपुर के निकट इंजन फेल हो गया। इसके कारण ट्रेन करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही। बाद में दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। दूसरी ओर इसके कारण आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों पिट गईं। नई दिल्ली से आ रही दूरंतो एक्सप्रेस दो घंटे तो मेरठ से आने वाली संगम एक्सप्रेस पौने पांच घंटे देर से इलाहाबाद जंक्शन पर पहुंची। देर से आने के कारण शाम को सवा दो घंटे देरी से संगम एक्सप्रेस मेरठ के लिए रवाना हुई। इसके साथ ही ऊंचाहार एक्सप्रेस, रीवांचल एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी और मगध एक्सप्रेस भी पिट गईं।