इलाहाबाद। अभिज्ञान कालेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की ओर से बृहस्पतिवार को फिराक की शायरी और शख्सियत की चर्चा की गई। राजरूपपुर स्थित विस्तार शाखा में हुए कार्यक्रम में प्रोफेसर विश्वमोहन तिवारी सहित डॉ.अविनाश कुमार श्रीवास्तव आदि ने फिराक को याद किया। चित्रांश शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधांशु श्रीवास्तव ने फिराक की स्मृति में राष्ट्रीय स्तर के संग्रहालय की स्थापना और बैंक रोड चौराहे पर उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापना करने की मांग की। संचालन डॉ.राजेश कुमार सिंह ने किया।