मेजा (इलाहाबाद)। युवती को शादी का झांसा देकर कई साल तक यौन शोषण के मामले में पुलिस ने अब आरोपी युवक कप्तान के खिलाफ एफआईआर लिखी है। इलाके के एक गांव की 20 साल की युवती ने तीन दिन पहले मेजा थाने जाकर शिकायत की थी कि पड़ोस में रहने वाले कप्तान नामक इस युवक ने प्यार का झांसा देने के बाद शादी का वायदा कर यौन शोषण किया। फिर वह ब्याह करने से मुकर गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट लिख ली। आरोपी युवक अभी गिरफ्त में नहीं आया है। युवती को भी मेडिकल टेस्ट के लिए भेजना बाकी है।