फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल जाएगी इलाहाबाद की तस्वीर

Sat, 08 Feb 2014 05:43 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। संगम के ऊपर से नई सुविधायुक्त ट्रेन, मुम्बई, बंगलुरु, चेन्नई जैसे शहरों को सीधी हवाई सेवा, तेलियरगंज जैसे व्यस्त बाजार में फर्राटा भरती गाड़ियां! अब तक ये बातें भले ही केवल सपना रही हों लेकिन संगमनगरी में विकास का यह सपना असलियत का रंग लेने लगा है। मुम्बई की मोनो रेल को आंखे फाड़ फाड़कर देखने वालों को यह जानकर हैरानी होगी कि इलाहाबाद में चौक जैसे व्यस्त बाजार के ऊपर से मोनो रेल गुजरेगी। केवल चौक नहीं, तेलियरगंज, कटरा, सिविल लाइंस, बैरहना और संगम के ऊपर से भी मोनो रेल जाएगी। फाफामऊ से झूंसी जाने के लिए किसी और साधन की जरूरत नहीं होगी। पुल के पास से मोनो रेल के जरिए झूंसी तक पहुंच सकते हैं। केवल मोनो रेट ही नहीं, इरादतगंज में एयरपोर्ट की संभावनाएं और बढ़ गई हैं। शुक्रवार को वहां अधिकारियों ने दौरा किया और मैपिंग की। बालसन से तेलियरगंज, फाफामऊ होकर मलाक हरहर के लिए फोर लेन सड़क का प्रस्ताव भी नया रूप ले रहा है। इसके लिए भी नापजोख शुरू हो गई है। ये योजनाएं अपने रूप में आईं तो शहर का नक्शा ही बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें