इलाहाबाद (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि के कुलपति के चयन के लिए एक जनवरी को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में संभावितों के नाम तय कर लिए गए हैं। प्रदेश के राज्यपाल की ओर से गठित कमेटी ने बैठक के दौरान संभावितों के नाम पर गंभीर मंथन करने के बाद संभावित नाम पर फैसला किया। चर्चा है कि कार्यवाहक कुलपति एवं लखनऊ विवि के वाणिज्य संकाय केपूर्व डीन प्रो. जेवी वैशम्पायन केनाम पर मुहर लगने की प्रबल संभावना है। सूत्रों से पता चला है कि चयन समिति में लखनऊ विवि के एक पूर्व कुलपति एवं मुक्त विवि कार्य परिषद के सदस्य के शामिल होने से प्रो. वैशम्पायन के चयन की प्रबल संभावना है। स्क्रीनिंग कमेटी की ओर जिन नामों पर चर्चा की गई उनमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कई सीनियर प्रोफेसर्स के साथ मुक्त विवि के भी निदेशक शामिल हैं।