फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में निपटे 22 मुकदमे

Tue, 17 Dec 2013 05:41 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। हाईकोर्ट में आयोजित लोक अदालत में सोमवार को कुल 22 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इससे कुल 89 पक्षकारों को 57 लाख 78 हजार रुपये प्रतिकर रूप में प्राप्त हुए। लोक अदालत का आयोजन उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति तरूण अग्रवाल के दिशा निर्देश में किया गया। लोक अदालत को सफल बनाने के लिए महानिबंधक अनंत कुमार ने महत्वपूर्ण प्रयास किए। समिति के सचिव आरके उपाध्याय ने बताया कि लोक अदालत में मुकदमों का निस्तारण करने के लिए कुल पांच पीठों का गठन किया गया था। लोक अदालत के सफलता से वादकारियों में सुलह समझौते से अपने मुकदमों का निस्तारण कराने को लेकर उत्साह बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें