फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रभाषा के संवर्द्धन में पुस्तकालय का योगदान महत्वपूर्ण

Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। भारती भवन पुस्तकालय के 125 वें स्थापना दिवस पर रविवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान इस पुस्तकालय में मौजूद दुर्लभ पुस्तकों के बारे में जानकारी मंत्री डॉ. मुक्ति व्यास ने दी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय आजादी के आंदोलन के दौरान भी क्रांतिकारियों की गतिविधियों का केन्द्र रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद रेवती रमण सिंह ने राष्ट्रभाषा हिन्दी के उत्थान के लिए पुस्तकालय के योगदान को रेखांकित करने के साथ इसके विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर पुस्तकालय समिति से जुड़े लोगों के साथ शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें