फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर मंगलवार को शकुंतला अस्पताल में

Mon, 16 Dec 2013 05:42 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अमर उजाला फाउंडेशन एवं भक्ति वेदांत कैंसर इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन मंगलवार को सिविल लाइंस ताशकंद मार्ग स्थित शकुंतला अस्पताल (निकट सेंट जोसेफ कालेज) में किया जा रहा है। शिविर में टाटा मेमोरियल अस्पताल के पूर्व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विष्णु अग्रवाल की अगुवाई में विशेषज्ञों की टीम मरीजों की जांच करेगी। शिविर सुबह दस बजे से लेकर सायं पांच बजे तक चलेगा। शिविर में मरीजों की जांच करने के साथ ही उन्हें इलाज की उचित सलाह दी जाएगी। गंभीर मरीजों के नि:शुल्क या फिर रियायती दरों पर इलाज के लिए मुंबई भी बुलाया जा सकता है। अमर उजाला रूपांतरण सदस्यों के लिए जांच की विशेष व्यवस्था की जा रही है। रूपांतरण सदस्यों के लिए अपराह्न तीन से साढ़े चार बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शिविर के आयोजन से जुड़ी जानकारी मोबाइल फोन नंबर 9458060436 और 9702960321 पर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें