फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनी की एक और कंपनी हुई बंद

Fri, 22 Nov 2013 05:40 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी(ब्यूरो)। बुधवार देर रात नैनी की एक और कंपनी बंद हो गई। स्नाइडर इलेक्ट्रिक इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने बुधवार देर रात गेट पर क्लोजर नोटिस चस्पा कर दिया। इसकी जानकारी बृहस्पतिवार सुबह कर्मचारियों को हुई तो खलबली मच गई। बृहस्पतिवार सुबह स्नाइडर कंपनी के कर्मचारी जैसे ही गेट पर पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। कारण पूछने पर बताया गया कि कंपनी बंद हो गई है। गेट पर नोटिस चस्पा देख कर्मचारियों में खलबली मच गई। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी, कंपनी को अचानक बंद कर दिया गया। बुधवार को कंपनी के हेड गगनेंद्र ठाकुर, एचआर हेड जेपी जोशी आदि अधिकारियों ने बैठक कर आश्वस्त किया था कि कंपनी बंद नहीं होगी लेकिन बृहस्पतिवार सुबह नोटिस देखकर कर्मचारी दंग रह गए। बाद में अधिकारियों तथा यूनियन पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें यूनियन की तरफ से अध्यक्ष सुरेश पटेल, मंत्री रामआसरे गुप्ता, संयुक्त मंत्री सुधीर, डिपार्टमेंटल नेता कुंज बिहारी के अलावा तीन कर्मचारी महेश निषाद, अर्जुन लाल एवं विजय पाल रहे। तकरीबन डेढ़ घंटे चली बातचीत में समझौता हुआ। मंत्री रामआसरे गुप्ता ने बताया कि आपसी समझौते के तहत कर्मचारी को या बीआरएस दे दिया जाएगा, या दूसरी कंपनी में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। कहा गया कि इसके लिए कर्मचारी अपनी प्रक्रिया तत्काल पूरी कर लें। हालांकि इस संबंध में कंपनी का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हो रहा है। सभी एक ही बात कह रहे हैं कि यह ऊपर का आदेश है। कंपनी के ऑपरेशन हेड अजीत सिंह से बातचीत की गई तो उन्होने कहा कि मैं कुछ भी बोलने को अधिकृत नहीं हूं। नोटिस में सब स्पष्ट लिखा गया है। फैक्ट्री बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें