फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लापुर में जाम, जलभराव बड़ी समस्या

Sun, 10 Nov 2013 05:39 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अल्लापुर में जलभराव, पेयजल, सफाई और जाम की समस्या पर स्थानीय लोगों की बैठक में चर्चा हुई। बैठक में सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने कहा कि अल्लापुर में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। खासकर कुंदन गेस्टहाउस के पास। लगन सीजन में यहां शाम को जाम की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। कहा कि सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह के प्रयास से सीवर लाइन के लिए 293 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए। उससे पहले अल्लापुर में सीवर लाइन बिछाने का काम होना चाहिए, क्योंकि जलभराव की समस्या सबसे ज्यादा यहीं पर है। कहा कि पानी टंकी रोड पर बाघंबरी रोड तक नाला बनने से जलभराव की समस्या कुछ हद तक खत्म हुई लेकिन इसमें अभी और सुधार की जरूरत है। बैठक में अनुराधा कुशवाहा, शिवरतन केसरवानी, प्रमोद गर्ग, गुड्डू मौर्य, विनोद पटेल, संजय शर्मा, अजय सिंह, राजन श्रीवास्तव, राजीव मिश्रा, शम्भूलाल, दिवाकर यादव, सुनील मिश्रा, जगदीश कुशवाहा, भोला भारतीय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें