इलाहाबाद (ब्यूरो)। ‘अमर उजाला मां तुझे प्रणाम’ के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए शुरू रजिस्ट्रेशन दस अगस्त तक जारी रहेगा। इसके तहत फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तीन से दस वर्ष तक केबच्चे शामिल हो सकेंगे। इसके तहत किसी भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी या देशभक्त का रुप रखा जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि दस अगस्त रखी गई है। वहीं एनसीजेडसीसी में इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता भी होगी। इसके लिए स्कूलों के माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए इच्छुक प्रतिभागी अमर उजाला कार्यालय या राहुल त्रिपाठी से मोबाइल नंबर 08859108082 पर संपर्क कर सकते हैं।