फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला यात्री 18001805315 पर करें शिकायत

Wed, 29 May 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। ट्रेनों में छेड़खानी और छिनैती की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने पहल की है। महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए जोन ने टोल-फ्री नंबर 18001805315 मंगलवार से शुरू किया है। 24 घंटे चालू रहने वाले इस नंबर को मोबाइल से मिलाने पर ‘0’ लगाना पड़ेगा। इस नंबर को जोन के सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से संचालित किया जाएगा। जोनल मुख्यालय में महाप्रबंधक आलोक जौहरी ने इसका उद्घाटन किया। साथ ही उम्मीद जताई कि इस सेवा के जरिए महिला यात्रियों को न सिर्फ बेहतर सुरक्षा मिलेगी, बल्कि एनसीआर परिक्षेत्र में यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का एहसास कराने में भी सफल रहेंगे। उन्होंने इलाहाबाद, आगरा और झांसी मंडलों के सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि टोल-फ्री नंबर पर आने वाली कॉल को गंभीरता से सुनें और जरूरत पड़े तो त्वरित कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही जोन में फ्रंट लाइन स्टॉफ यानी यात्री के सीधे संपर्क में आने वाले वाणिज्य विभाग और सुरक्षा विभाग के कर्मियों को सेंसीटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें