इलाहाबाद। सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा सामान्य तथा विकलांग (विशेष चयन) (पीसीएस-2013) प्रारंभिक परीक्षा के आवेदकों के लिए राहत भरी खबर है। अब यह परीक्षा नौ जून के बजाय 26 जून को होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से मंगलवार को इसकी घोषणा के बाद इसको लेकर बना भ्रम भी दूर हो गया है। इस बार पीसीएस के लिए चार लाख 40 हजार आवेदन पहुंचे हैं। अभ्यर्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए प्रदेश के 21 के बजाय 24 जिलों में परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है। इस बार मैनपुरी, मुजफ्फरनगर तथा मथुरा को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।