इलाहाबाद। आईएएस-प्री परीक्षा के मद्देनजर रविवार को सुबह दस से दोपहर एक बजे तक की तीन घंटे की नियमित कटौती नहीं की जाएगी। बिजली विभाग के अफसरों ने बताया कि इस बाबत अब तक कोई लिखित आदेश तो नहीं आया है लेकिन मौखिक रूप से कटौती न करने को कहा गया है। रविवार सुबह कोई लिखित आदेश आने की उम्मीद है।