फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ में बन जाते थे शादी के पूरे गहने

Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। सोने की कीमतों में हो रही भारी उठापटक भले ही सबको चौंका रही हो लेकिन पिछला इतिहास देखें तो और हैरानी होगी। 1925 से अब के भावों की तुलना करें तो सोने की कीमतें डेढ़ हजार गुना बढ़ गई हैं। वर्ष 1925 में सोने के दाम 18.75 रुपये तोला थे। शुरूआती डेढ़ दशक यानी 1940 तक भाव दोगुने हो गए। तब भी महंगाई को लेकर होहल्ला मचा था। बीच में सन 62 से 64 के बीच गिरावट की ऐसी हवा चली कि बड़े-बड़े खिलाड़ी धराशायी हो गए। रेट 119.75 रुपये तोला तक पहुंच गया था लेकिन गिरकर 63.25 रुपये तक पहुंच गया लेकिन इसके बाद सोने की कीमतों ने जो तेजी पकड़ी तो आज तक पीछे मुड़कर नहीं देखा। सोना पसंद करने वाले इसके पीछे ढेरों तर्क गढ़ते हैं। ऐसे लोग दावा करते हैं कि सोना जुटाकर रखने से भविष्य की सुरक्षा का संतोष मिलता है। साथ ही बेटी की शादी और बहू के शृंगार में काम आता है। कहा जाता है कि बैंक जमा से ज्यादा रिटर्न की गारंटी भी इसमें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें