फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाली सोशल ऐंड कल्चरल एसोसिएशन का समारोह

Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। बांग्ला समाज ने सोमवार को बांग्ला नववर्ष बंगाब्द की खुशियां मनाईं। बंगाली सोशल ऐंड कल्चरल एसोसिएशन की ओर से जगत तारन गोल्डेन जुबिली स्कूल के मुक्तांगन में बहुरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सभी ने ‘शुभो नवो वर्षो’ कहकर एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी। बहुरंगी प्रस्तुतियों के बीच मेधावियों और विशिष्ट नागरिकों को सम्मानित किया गया। जाने माने वैज्ञानिक पद्मभूषण डॉ. अशोक सेन की अनुपस्थिति में एसोसिएशन के सचिव शंकर चटर्जी ने का उनका सम्मानपत्र प्राप्त किया। समारोह में अरुण चट्टोपाध्याय, समन समद्दर, जयदीप गांगुली, चयन डे, सुमंत मुखर्जी, चंदना घोष, दीपिका श्रीवास्तव, अनामिका हाल्दार आदि ने ‘नाना छंदे मधुर ताने’ पर समां बांधा। इसी क्रम में अर्नवी बनर्जी, कृति, सयोनी, अहोना ने भी मोहक नृत्य से लुभाया। इन कलाकारों के साथ यंत्र संगीत में मानस हाल्दार, माइकल घोष, रीता समद्दार ने संगत किया। इसके अतिरिक्त आनंद कुनाल मुखर्जी, गीतम चक्रवर्ती ने भी गायन से सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान जगत तारन गर्ल्स गोल्डेन जुबिली की अनुशा श्रीवास्तव, जगत तारन गर्ल्स डिग्री कालेज की नेहा सिंह, ममता सिंह को ब्रिगेडियर पन्ना लाल चटर्जी पुरस्कार, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए राजनीतिशास्त्र में सर्वोच्च स्थान पाने वाली अनुश्री त्रिपाठी को तरुण कुमार घोष स्मृति पुरस्कार और जगत तारन डिग्री कालेज की शुभांगी वर्मा्, रीमा लश्कर को चंदना बनर्जी स्मृति पुरस्कार जबकि सेंट मेरी की शुभांगी जौहरी को बीके नियोगी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी क्रम में सामाजिक सेवा के लिए समर भट्टाचार्या, विशेष पुरुस्कार इंद्रानी गुप्ता, क्रीड़ा केलिए डॉ.संजय मुंशी और कला तथा नाटक के लिए समीर राय, अंजन चटर्जी और बांग्ला प्रसार के लिए अंजन मित्रा को मानपत्र से सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष कल्याण घोष की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बाबुल भट्टाचार्या ने संचालन और सचिव शंकर चटर्जी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पहले निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन की ओर से इलाहाबाद कालीबाड़ी में सूर्य प्रणाम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें