फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल्विन में बिन बिजली गर्मी में तड़पे मरीज

Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मोतीलाल नेहरू जिला चिकित्सालय कॉल्विन में सोमवार को कई घंटे तक बिजली गायब रहने से मरीज और उनके रिश्तेदार गर्मी में तड़पते रहे। दिन में कई घंटे की कटौती के बाद रात में भी बिजली गुल हुई तो गर्मी के साथ ही अंधेरे ने भी मरीजों-परिजनों को परेशान किया। बहाना यह रहा कि डीजल की कमी से जेनरेटर नहीं चलाया जा सका। इतने बड़े अस्पताल में डीजल का अभाव गले नहीं उतरता है। कॉल्विन अस्पताल में इधर कई रोज से तापमान चढ़ने के साथ बिजली कटौती ने जोर पकड़ लिया है। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बिजली कटी तो फिर दोपहर एक बजे ही आई। पांच घंटे तक बिजली बिना इमरजेंसी और जनरल वार्ड में भर्ती सैकड़ों महिला-पुरुष मरीज परेशान रहे। इस दौरान जेनरेटर चला लेकिन केवल ऑपरेशन थिएटर में सप्लाई रही। एक्सरे भी नहीं हुआ, जिससे तमाम मरीज निराश लौट गए। फिर शाम करीब छह बजे दुबारा पूरे अस्पताल की बिजली कट गई। जेनरेटर नहीं चलाया गया। कर्मचारी ने कहा कि डीजल नहीं है इसलिए जेनरेटर नहीं चलेगा। बिजली कटौती की वजह से इस अस्पताल के सभी वार्ड में अंधेरा छाया रहा। मरीजों के रिश्तेदारों ने मोमबत्ती जलाकर वार्ड में रोशनी की। वे हाथ से पंखा भी झलते रहे। करीब आठ बजे हंगामा शुरू होने की नौबत आने पर जेनरेटर चलाया गया तो गर्मी और अंधेरे से मरीजों को राहत मिली। फिर रात में बिजली भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें