फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं शुरू हुआ पीसीएस को ऑफलाइन आवेदन

Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अध्यक्ष की घोषणा के एक सप्ताह बाद भी पीसीएस-2013 के लिए ऑफलाइन आवेदन शुरू नहीं हो सका है। इससे प्रतियोगियों में दुविधा की स्थिति है। इसको लेकर उन्हाेंने आयोग कार्यालय में सोमवार को संपर्क भी किया गया। हालांकि वहां उन्हें बताया कि प्रक्रिया शुरू है। जल्द ही इसकी सूचना जारी की जाएगी। आयोग की वेबसाइट हैंग कर जाने के कारण ऑनलाइन आवेदन को लेकर सैकड़ों शिकायतें आयोग को मिली थीं। इसके मद्देनजर नए अध्यक्ष ने दो अप्रैल को शपथ ग्रहण करते ही ऑफलाइन आवेदन मांगे जाने की घोषणा की थी। इसलिए ऑनलाइन आवेदन की रफ्तार धीमी हो गई है तथा प्रतियोगी फार्म के इंतजार में हैं। चूंकि 20 अप्रैल ही आवेदन की अंतिम तारीख है, ऐसे में फार्म नहीं मिलने के कारण प्रतियोगियों की चिंता बढ़ गई है। राजेश सोनकर, दिलीप राठौर, सुशील आदि का कहना था कि अध्यक्ष ने आवेदन की तिथि आगे बढ़ाने की भी घोषणा की है लेकिन जब तक फार्म नहीं मिलने लगता है दुविधा की स्थिति बनी रहेगी। आयोग के सचिव बीबी सिंह का कहना है कि फार्म की छपाई, वितरण आदि के लिए प्रक्रिया शुरू है। जल्द ही सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें