इलाहाबाद (ब्यूरो)। नगर निगम के कर्मचारियों को एडवांस कैरियर प्रोन्नयन (एसीपी) का लाभ जल्द मिलेगा। इसके लिए अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार, मुख्य नगर लेखा परीक्षक इशरार अंबिया अंसारी एवं लेखाधिकारी बीके सिंह के नेतृत्व में गठित कमेटी ने लाभ पाने वाले कर्मचारियों का परीक्षण कर लिया है। निगम के 50 से अधिक कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। वैसे कमेटी की बैठक मंगलवार को होनी थी लेकिन अपर नगर आयुक्त के अचानक दूसरी बैठक में चले जाने के लिए इस पर निर्णय नहीं हो सका। श्री अंसारी ने बताया कि कमेटी की बैठक जल्द बुलाकर कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देने पर फैसला कर लिया जाएगा।