फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा को इसराइल की तरह बने सख्त पॉलिसी: बिट्टा

Mon, 25 Feb 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकुंभनगर (नैनी)। सुरक्षा के लिए हमें इसराइल की तरह सख्त पॉलिसी बनानी चाहिए। हर आदमी सुरक्षा के प्रति जागरूक हो। यह नहीं कि पुलिस ही देखे। खुद भी देखें और बच्चों को ट्रेनिंग दें तभी बहन-मां का सुहाग उजड़ने से बच सकेगा। यह बातें रविवार को अरैल स्थित परमार्थ निकेतन शिविर में आए आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदर सिंह बिट्टा ने कहीं। उन्होंने कहा कि जिस देश में अफजल पर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले की फाइल चार-पांच किलोमीटर के दायरे में राष्ट्रपति भवन, गृह मंत्रालय और कानून मंत्रालय आदि जगहों पर 12 साल तक घूम सकती है, वहां क्या आतंकवाद समाप्त हो सकता है। सरकारें लोगों को बेवकूफ बनाना बंद करें। यह बमों का युग है। किसी भी मॉल, विश्वविद्यालय या बड़े सरकारी कार्यालय को तब तक लाइसेंस न दिए जाए, जब तक वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न हों । सुरक्षाकर्मियों में कोई कमी नहीं है, इंतजाम करना सरकार का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें