फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : जनरल फिजिशियन के 95 फीसदी पद रह गए खाली, 488 पदों के लिए जारी हुआ था विज्ञापन, केवल 26 पर चयन

Fri, 26 May 2023 11:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जनरल फिजिशियन के 488 पदों में 136 पद अनारक्षित, 159 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 123 पद अनुसूचित जाति, 11 पद अनुसूचित जनजाति और 59 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आठ एवं नौ मई को इंटरव्यू आयोजित किए गए थे।
विज्ञापन
डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग, उत्तर प्रदेश (एलोपैथी) के तहत चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) जनरल फिजिशियन के 488 पदाें पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। हालांकि, 95 फीसदी पद खाली रह गए हैं। केवल पांच फीसदी पदों पर ही अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है।

जनरल फिजिशियन के 488 पदों में 136 पद अनारक्षित, 159 पद अन्य पिछड़ा वर्ग, 123 पद अनुसूचित जाति, 11 पद अनुसूचित जनजाति और 59 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आठ एवं नौ मई को इंटरव्यू आयोजित किए गए थे। साक्षात्कार के बार श्रेष्ठता क्रम के अनुसार 26 अभ्यर्थियों को ही चयनित घोषित किया गया है, जबकि 462 पद खाली रह गए हैं।

सभी 26 चयनित अभ्यर्थी अनारक्षित वर्ग के हैं। आयोग के संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण अनारक्षित श्रेणी के अवशेष 110 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 159, अनुसूचित जाति के 123, अनुसूचित जनजाति के 11 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियाें के लिए आरक्षित 59 पदों को पुनर्विज्ञापित किए जाने की संस्तुति की गई है।

क्षैतिज आरक्षण के तहत डीएफएफ श्रेणी का कोई भी अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं था और दिव्यांगजन के लिए आरक्षित 19 पद भी इस श्रेणी के अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गए हैं। जिन चयनित अभ्यर्थियों के नाम के आगे प्रोविजनल शब्द अंकित है, उनका चयन औपबंधिक रूप से हुआ है और वांछित अभिलेख प्रस्तुत करने तक औपबंधिक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें