फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: यूपी बोर्ड कर्णिक संघ में 92 प्रतिशत ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद कर्णिक संघ के द्विवर्षीय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हो गया। यूपी बोर्ड मुख्यालय के अलावा क्षेत्रीय कार्यालयों में वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली में भी मतदान हुआ। संगठन के कुल 523 वोटर थे। उसमें से 92 प्रतिशत ने अपने मत का प्रयोग किया। मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल राय ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। शुक्रवार की सुबह 11 बजे यूपी बोर्ड मुख्यालय में मतों की गणना होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कर्णिक संघ में छह तरह के पदों के लिए 16 कर्मचारी मैदान में हैं। बताया कि अध्यक्ष पद के लिए विवेक कुमार वर्मा, केशव प्रसाद सेन और मान सिंह मैदान में है। महामंत्री पद के लिए गोपाल दास खरवार, जंगबहादुर, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए राजेश पाल, अभिषेक त्रिपाठी, अशोक सरोज, मंत्री के लिए अजीत सोनकर, अरविंद कुमार, संयुक्त मंत्री के दो पदों के लिए हरिओम माैर्य, राजेश केसरवानी, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप पांडेय, कोषाध्यक्ष के लिए धर्मनारायण और आदेश कुमार सिंह चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें