नोट: सभी केंद्र
-------------
यूपी बोर्ड में स्क्रूटनी की फीस पांच गुना बढ़ी
स्कूलों की मान्यता के लिए भी निर्धारित शुल्क बढ़ा
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल छात्र-छात्राएं अगर अपनी कॉपी या प्रायोगिक परीक्षा की स्क्रूटनी कराएंगे तो इस बार उन्हें इसके लिए पांच गुना अधिक रकम खर्च करनी होगी। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में स्क्रूटनी की फीस पांच गुना बढ़ा दी गई है। बोर्ड परीक्षाओं में कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए अब तक प्रति विषय 100 रुपये शुल्क निर्धारित था लेकिन अब नई व्यवस्था में छात्र-छात्राओं को इसके लिए पांच सौ रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा प्रायोगिक परीक्षा की स्क्रूटनी के लिए भी 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है लेकिन नई व्यवस्था में इसके लिए भी विद्यार्थियों को पांच सौ रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा स्कूलों की मान्यता के लिए निर्धारित शुल्क भी तीन गुना बढ़ गया है। स्कूलों की मान्यता के लिए अब तक दस हजार रुपये शुल्क निर्धारित था, जो बढ़ाकर तीस हजार रुपये कर दिया गया है।