हाईकोर्ट के 15 अधिकारियों को प्रोन्नति
प्रयागराज। प्रभारी महानिबंधक मयंक कुमार जैन द्वारा जारी एक अधिसूचना के तहत हाईकोर्ट के अधिकारियों की प्रोन्नति सूची जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार दिलीप चंद्र श्रीवास्तव, बृजेश मेहता को संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी चार से निबंधक सह प्रमुख निजी सचिव, लियाकत अली, मलिक नईम उद्दीन, सादिक हुसैन (लखनऊ) को उपनिबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद से संयुक्त सचिव सह निजी सचिव श्रेणी चार के पद पर, पूनम पटेल, राकेश कुमार, राम नरेश वंशवार (लखनऊ), सुरेंद्र सिंह नारंग को सहायक निबंधक सह न्यायपीठ सचिव श्रेणी दो के पद से उपनिबंधक सह निजी सचिव श्रेणी तीन के पद पर प्रोन्नति दी गई है। इसी क्रम में ओमप्रकाश मिश्रा (लखनऊ), विश्वनाथ शुक्ल (लखनऊ), विभा रत्न, तृप्ति सिन्हा, संदीप कुमार, अवधेश कुमार को निजी सचिव के पद से सहायक निबंधक सह निजी सचिव श्रेणी दो के पद पर प्रोन्नति दी गई है। इसकी जानकारी उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल ने दी है।