अल्लापुर का रामदल कल
इलाहाबाद। शहर की विभिन्न रामलीला कमेटियों की ओर से निकाले जाने वाले रामदल की शुरुआत सोमवार को अल्लापुर से होगी। मंगलवार षष्टी को सिविल लाइंस का रामदल, बुधवार सप्तमी को दारागंज, बृहस्पतिवार अष्टमी को कटरा का रामदल निकलेगा। शुक्रवार नवमी को पजावा और शनिवार दशमी को पथरचट्टी एवं पजावा का रामदल निकलेगा। सभी कमेटियों की ओर से तैयारियां कर ली गईं हैं। अल्लापुर में जिन रास्तों पर रामदल निकलेगा उन्हें आकर्षित बनाया जा रहा है। रामदल बाघंबरी गद्दी, पुलिस चौकी, मटियारा रोड, अलोपीबाग तिराहा, दारागंज तिराहा, बाघंबरी गद्दी मार्ग होते हुए सब्जी मंडी के पास पहुंचकर समाप्त होगा। बिजली की आकर्षक सजावट से रामदल के रास्ते रोशन रहेंगे। कमेटी के फूलचंद्र हाथी, घोड़ा, डीजे बैंड, पताका के संग रामदल में रामकथा के विविध प्रंसगों पर आधारित चौकियां शामिल होंगी।